logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

फर्जी सोशल मीडिया एक्सपर्ट अजित पारसे ने शहर की धनाढ्य महिलाओं को भी बनाया है शिकार


नागपुर- नागपुर शहर के बोगस सोशल मीडिया एक्सपर्ट अजित पारसे को लेकर चौकाने वाले ख़ुलासे हो रहे है.यह ऐसे ख़ुलासे है ऐसे है जिन्हे सुनने-जानने के बाद हर कोई दंग रह जाये। जो नयी जानकारी निकल कर सामने आयी है उसके मुताबिक आरोपी द्वारा लोगों को ठगी का शिकार बनाये जाने वाले लोगों की फ़ेहरिश्त काफ़ी लंबी है.उसने एक दिव्यांग व्यवसायी से 30 करोड़ रूपए दिलाने के नाम पर 3 करोड़ रूपए ठगे है. अजित ने दिव्यांग व्यापारी प्रधानमंत्री कार्यालय से 30 करोड़ रूपए का सीएसआर फंड दिलाने के नाम पर यह ठगी की थी.वह बाकायदा व्यापारी को दिल्ली लेकर गया था और कुछ लोगों से मिलवाया था. इतना ही नहीं आरोपी ने शहर के कई रसूखदार परिवारों की महिलाओं को भी नहीं छोड़ा है.पता चला रही ही उसने कई महिलाओं और युवतियों को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूल करता था.सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक पुलिस को उसके मोबाईल फोन से कई महिलाओं के साथ की गई अश्लील चैटिंग का रिकॉर्ड मिला है.उसके पास से 8 महंगे मोबाईल फोन बरामद हुए है जिनकी जाँच शुरू है.सूत्रों के मुताबिक आरोपी के फोन से शहर के धनाढ्य परिवार की महिलाओं-युवतियों समेत जिम संचालिका,ब्यूटी पार्लर संचालिका,महिला डॉक्टर,प्राध्यापक समेत अन्य से की गयी चैटिंग मिली है.एक तरह से कहा जा सकता है आरोपी इन महिलाओं और युवतियों को अपने प्रेम के जाल में फंसता था और उन्हें ब्लैकमेल कर वसूली किया करता था.


 
प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बन कर की वसूली 
सूत्रों के मुताबिक अजित ने शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों और व्यवसायियों को प्रवर्तन निदेशालय का फर्जी अधिकारी बनकर चूना लगाया है और वसूली की है.ईडी के बनावटी नोटिस जारी कर आरोपी पहले तो डरता था फिर मामले को रफ़ा दफा करने के लिए वसूली किया करता था.आरोपी ने शहर के एक ज्योतिषी को भी 40 लाख का चूना लगाया है.राजनीतिक रसूखदार लोगों और फिल्म सेलिब्रिटी के साथ फोटो खिंचवाना उसका शौक था जिसका इस्तेमाल वो इस तरह की वसूली के लिए किया करता था 

 
शक आरोपी ने परिवार के नाम से जमा की संपत्ति 
आरोपी अजित पारसे की शुरू जाँच के बीच यह भी संदेह उभरकर सामने आ रहा है की उसने वसूली गयी करोड़ो रुपयों की रकम से कई सम्पत्तियाँ बनाई है यह संपत्ति उसने अपने परिवार के नाम से जमा की है.उसके द्वारा शेयर मार्टेक में करोडो रूपए के निवेश और शहर के एक होटल समेत बार में निवेश किये जाने की भी बात कही जा रही है.उसके पास से 8 महंगे मोबाईल जप्त हुए है साथ ही उसके पास से प्राप्त कंप्यूटर की हार्डडिस्क की जाँच भी की जा रही है.वह नागपुर में नया कर शोरूम खोलने की भी तैयारी में था.

आरोपी की शुरू जाँच के बाद ठगी के शिकार हुए कई और नाम सामने आने की आशंका है इसके साथ इस काम में उसकी कौन मदत कर रहा था यह भी पता चलेगा। अब तक आरोपी गिरफ़्तारी से बचा हुआ है इसके पीछे की वजह उसकी बीमारी बताई जा रही है.यह भी पता चला है की आरोपी ने खामला स्थित एक अस्पताल में आत्महत्या किये जाने की भी कोशिश की है.