logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में फर्जी टीटीई गिरफ्तार, काला कोट और फर्जी आईडी के साथ यात्रियों से शुरू थी लूट


नागपुर: बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20845) में यात्रियों से टिकट जांच के बहाने पैसे वसूलने वाले एक फर्जी टीटीई को नागपुर रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम संयोग कुमार साहू है, जो रायपुर का निवासी है। नागपुर रेलवे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे रायपुर स्टेशन पर जीआरपीएफ के हवाले कर दिया।

घटना कैसे हुई उजागर?

इस फर्जी टीटीई ने काला कोट पहना हुआ था और रेलवे की फर्जी आईडी लगाए हुए था। पहली नजर में वह एक असली टीटीई जैसा लग रहा था, लेकिन उसकी संदिग्ध हरकतों पर कुछ यात्रियों को शक हुआ। यात्रियों ने तुरंत इसकी शिकायत रेलवे कर्मचारियों से की। रेलवे कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर उस व्यक्ति से पूछताछ की। बातचीत के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह फर्जी टीटीई है।

तत्काल कार्रवाई

रेलवे कर्मचारियों ने नागपुर रेलवे मंडल की सुरक्षा टीम को सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर संयोग कुमार साहू को हिरासत में लिया। उसे रायपुर स्टेशन पर जीआरपीएफ के हवाले कर दिया गया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

रेलवे प्रशासन की सराहना

इस घटना के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने सतर्क रेलवे कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। फर्जी टीटीई जैसे मामलों पर भविष्य में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।