logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

खर्रा नहीं देने पर पिता-पुत्र ने ली युवक की जान, वाठोड़ा के संघर्ष नगर झोपड़पट्टी की घटना


नागपुर: खर्रा नहीं देने के चलते हुए मामूली विवाद पर बाप बेटे ने मिलकर युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी. यह घटना नागपुर के वाठोड़ा पुलिस थाना अंतर्गत संघर्ष नगर झोपड़पट्टी परिसर में हुई. हालांकि पुलिस ने इस घटना की शिकायत मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है. 

वाठोड़ा के संघर्ष नगर झोपड़पट्टी परिसर में मंगलवार शाम हत्या की यह वारदात हुई. मृतक 35 वर्षीय जितेंद्र उर्फ जिद्दी गुर्जर था जो की देवी नगर गली में  ही रहता था. आरोपियों में 60 वर्षीय आनंद राव बावनकर और 26 वर्षीय उसके बेटे दिनेश बावनकर का समावेश है.

मंगलवार शाम आरोपी आनंदराव खर्रा लेने के लिए घर के पास ही एक पान टपरी पर गया था. वहीं पर मृतक जितेंद्र भी पहुंचा था. बताया जा रहा है कि उस समय  दोनों ही शराब के नशे में थे. जितेंद्र ने अपने पैसे से पान टपरी से खर्रा खरीदा था.इस दौरान आनंदराव ने उसे खाने के लिए खर्रा मांगा था, परंतु जितेंद्र ने उसे खर्रा देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर उन दोनों का आपस में झगड़ा हुआ. इस झगड़े में जितेंद्र ने आनंद राव को थप्पड़ मार दिया था. हालांकि इस घटना के बाद आनंद राव अपने घर चले गए थे और उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने बेटे दिनेश को दी.

इसके बाद दिनेश अपने पिता आनंद राव को साथ लेकर जितेंद्र की तलाश में निकल गए. घर से थोड़ी दूर पर ही उन्हें जितेंद्र शराब के नशे में जाते हुए दिखाई दिया.इस दौरान बाप बेटे ने मिलकर चाकू से हमला कर जितेंद्र को घायल कर दिया  और मौके से फरार हो गए. परिसरवासियों ने गंभीर घायल अवस्था में जितेंद्र को सड़क के किनारे पड़ा हुआ देखने के बाद इस घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष को दी थी. 

घटना की जानकारी मिलते ही वाथोड़ा पुलिस की टीम दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और गंभीर घायल अवस्था में जितेंद्र को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया. हालांकि बाद में परिसर में ही घूमते हुए दोनों बाप बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.