logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

दूसरी जाती की लड़की से प्रेम के चलते पिता ने की बेटे की हत्या, शव को घर में ही छोड़ हुए फरार, जांच हुआ खुलासा


अकोला: जिले में हॉनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दूसरी जाति की लड़की से प्रेम करने पर एक युवक की उसके पिता और भाई ने ही हत्या कर दी। इतना ही नहीं बल्कि हत्या के बाद शव को घर में ही छोड़ दोनों दूसरे जगह चले गए थे। अकोला जिले के पिंजर पुलिस थाना अंतर्गत टिटवा गांव में उजागर इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

अपनी झूठी शान और दिखावे के लिए एक पिता ही अपने बेटे की जान का दुश्मन बन गया। बेटे के दूसरी जाति की लड़की से प्रेम संबंध पिता को कुछ इतना नागवार गुजरा कि उसने अपने ही बेटे की गला घोंटकर मारा डाला।  ये घटना अकोला जिले के पिंजर पुलिस थाना अंतर्गत टिटवा गांव की है।  

टिटवा गांव का २६ वर्षीय संदीप गावंडे पुणे में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसका गांव की एक दूसरी जाति की युवती के साथ प्रेम संबंध था।  लेकिन संदीप का उस युवती के साथ संबंध उसके पिता को मंजूर नहीं था , उसने कई बार बेटे को उस युवती से दूर रहने को भी कहा था। लेकिन संदीप अपने पिता की मंजूरी नहीं मिलने के बाद भी उससे शादी करने के लिए तैयार था और जल्द ही शादी भी करने वाला था। लेकिन इसी बात को लेकर संदीप का उसके पिता के साथ बहस हुई और गुस्से में आकर संदीप के पिता और भाई ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद संदीप के हाथ-पैर तार से बांध दिए और घर में ताला लगाकर गांव के बाहर  चले  गए। दूसरे दिन दोपहर  दोनों घर लौटे और दिखावा करने की कोशिश किये कि किसी ने उनके बेटे की हत्या कर दी है।  

इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी गांव में पहुंची और जांच पड़ताल के साथ पूछताछ शुरू की।  पुलिस को शुरुआत से ही संदीप के पिता और भाई पर शक हो रहा था। जांच के दौरान फिर पूरा सच उजागर हो गया। पुलिस ने हत्यारे  पिता और भाई को हिरासत में ले लिया हैं. हॉनर किलिंग का ये मामला सामने आने के बाद पुरे गांव में सनसनी फ़ैल गई। इस मामले में पुलिस आगे की जाँच पड़ताल कर रही है।