logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

आर्णी में पैसों के लिए पिता ने अपने बेटा को बेचा, पुलिस ने 14 घंटे में तेलंगाना से बच्चे को किया रेस्क्यू


यवतमाल: आर्णी तहसील के कोपरा में एक शराबी पिता ने पैसों के लिए अपने बेटे को तेलंगाना में बेच दिया. बच्चे की माँ द्वारा पुलिस में शिकायत करने के बाद इस सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ. पुलिस ने बच्चे को रेस्क्यू कर लिया है.   

आरोपी पिता कोपरा निवासी श्रवण देवकर शराब का आदी है. इससे परेशान होकर पत्नी पुष्पा एक महीने पहले बच्चे को पति के पास छोड़कर देवली में अपनी बड़ी बहन के पास चली गई. गुरुवार को पुष्पा को जानकारी मिली कि उसका बेटा जय उसके पति के पास नहीं है. उसे पता चला कि उसके पति ने बच्चे को बेच दिया है. 

पुष्पा ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस ने पीड़ित बच्चे को बचाने और आरोपी की तलाश के लिए दो अलग-अलग टीमें बनाईं. पुलिस ने तुरंत श्रवण देवकर और चंद्रभान देवकर को गिरफ्तार किया. एक टीम तेलंगाना के लिए रवाना हुई. 

टीम ने 14 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया और जगतियाल, कोर्डला जिला, आदिलाबाद से पीड़ित बच्चे को सुरक्षित बचाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.