logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

उपराजधानी में अपराधियों में कानून का डर हुआ समाप्त! मंगलवार को दिन दहाड़े दो हत्याओं का प्रयास


नागपुर: शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों पर जानलेवा हमले किए गए। ये घटनाएं पारडी और कलमना थाना क्षेत्र में हुईं, जिनमें दोनों पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पारडी पुलिस थाना अंतर्गत भाडेवाडी परिसर में मंगलवार दोपहर हमले की पहली घटना हुई। विजय उर्फ़  बीजू भेड़ेकर  नामक व्यक्ति गिरिजा नगर में रहते हैं। विजय पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है। मंगलवार दोपहर वह अपने घर से बाहर जाने के लिए निकले थे इस दौरान उन्हें तीन से चार युवकों ने उन्हें घर के पास ही गली में घेर लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते एक युवक ने कांच की बोतल उनके सिर पर दे मारी जबकि दूसरे ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया।

इस घटना के बाद विजय वहीं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके चलते आरोपी वहां से भाग खड़े हुए ।भागते हुए आरोपी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से विजय के घर की रेकी कर रहे थे। सीसीटीवी कैमरों में भी आरोपी रेकी करते हुए दिखाई दिए हैं। हालांकि उन पर यह जानलेवा हमला  क्यों किया गया इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरौ के फुटेज के  सुराग के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। 

हत्या के प्रयास का दूसरा मामला कलमना पुलिस थाने के डिप्टी सिग्नल स्थित गोपाल नगर इलाके के साईं चौक पर हुआ। अरविंद  वर्मा नामक व्यक्ति पर पुराने विवाद के चलते अपराधियों ने तेज धार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से भाग खड़े हुए। बताया जा रहा है कि अरविंद के साथ आरोपियों का कुछ समय पहले विवाद हुआ था और इसका बदला लेने के लिए ही उन पर यह हमला किया गया। इस हमले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है ।गंभीर घायल अवस्था में अरविंद वर्मा को  इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।