logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

35 हजार की रिश्वत लेते महिला सरपंच, पति और ग्राम सेवक गिरफ्तार


नागपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने  ट्रैप लगाकर खापा पाटन ग्राम पंचायत के ग्राम सेवक महिला सरपंच व उसके पति को 35000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महिला शिकायतकर्ता से नए होटल के निर्माणकार्य के लिए नो ऑब्जेक्शन प्रमाण पत्र देने के एवज में इस रिश्वत की मांग की थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ खापरखेड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार महिला शिकायतकर्ता 39 वर्ष की है। महिला का खापा पाटन में खसरा क्रमांक 60 में एक भूखंड है जिसमें वह एक नए होटल का बांध काम कर रही थी। इसके लिए उन्हें ग्राम पंचायत खापा पाटन से नो ऑब्जेक्शन प्रमाण पत्र की जरूरत थी। और इसके चलते ही ग्राम सेवक दिलीप हेडाऊ और ग्राम पंचायत की महिला सरपंच आशा राजुरकर ने महिला शिकायतकर्ता से ₹70,000 की रिश्वत की मांग की थी।

हालांकि इससे पहले पहले हफ्ते के रूप में उससे तीनों आरोपियों ने ₹20000 भी लिए थे। आगे रिश्वत नहीं देने की इच्छा के चलते ही महिला ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। शुक्रवार को एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाकर महिला सरपंच आशा राजूरकर के पति मदन राजूरकर को 35000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।तीनों आरोपियों के खिलाफ खापरखेड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है जिसमें आगे की जांच की जा रही है।