logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: शिवाजी नगर के 'Raasta' पब में मारपीट, नाबालिगों की एंट्री और पार्किंग को लेकर बढ़ी चिंता


नागपुर: नागपुर के शिवाजी नगर इलाके में स्थित 'Raasta' नामक पब एक बार फिर विवादों में आ गया है। बीते हफ्ते इस पब में देर रात दो गुटों के बीच टेबल को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। यह घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के दौरान पब में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। इस मारपीट का सीसीटीवी फुटेज अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस पब में नियमों को ताक पर रखकर नाबालिगों को प्रवेश दिया जाता है, और रूफटॉप पर खुलेआम शराब परोसी जाती है। यही नहीं, आने वाले शनिवार को यहां 'सिंधी कार्निवल फेस्टिवल' का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में नाबालिगों की उपस्थिति की आशंका जताई जा रही है। इलाके के निवासियों की मानें तो इस पब के अलावा उसी इमारत में दो और क्लब भी चल रहे हैं, जिससे पार्किंग की स्थिति बेहद भयावह हो चुकी है। आए दिन वाहनों की अवैध पार्किंग और ट्रैफिक जाम के कारण स्थानीय लोग परेशान हैं।

स्थानीय प्रशासन से यह मांग की जा रही है कि नाबालिगों को क्लबों और शराब परोसने वाली जगहों में प्रवेश पर रोक लगाई जाए। साथ ही, पार्किंग और सुरक्षा की दृष्टि से सख्त नियम लागू किए जाएं। निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।