logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Amravati

अमरावती के जयस्तंभ चौक पर फायरिंग; 'जय भोले पान सेंटर' पर तीन अज्ञात लोगों ने की फायरिंग


अमरावती: शहर के बीचोबीच जयस्तंभ चौक पर अचानक फायरिंग की घटना होने से हड़कंप मच गया. 'जय भोले पान (गुटखा) सेंटर' पर तीन अज्ञात लोगों ने देशी कट्टे से फायरिंग की और मौके से फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थिति की समीक्षा की. अपराधियों की तलाश के लिए अमरावती शहर पुलिस बल की तीन टीमों को अलग-अलग दिशाओं में भेजा गया है. गोलीबारी के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.

पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गया है और आरोपी उसमें कैद हो गए हैं. इस घटना से इलाके में भय का माहौल व्याप्त हो गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.