logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: कपिल नगर में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक की हत्या का प्रयास


नागपुर: अवैध धंधों की परस्पर प्रति स्पर्धा के चलते अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया। यह घटना कपिल नगर के कामगार नगर चौक पर आज शुक्रवार तड़के हुई। निशाना चूक जाने के चलते युवक की जान बच गई, लेकिन इसके बाद अपराधियों ने उसके दोस्त को पड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल में खलबली मच गई है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। 

अपराधी नागपुर शहर में अब दिन दहाड़े गोली बारी की घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। शुक्रवार तड़के ऐसा ही एक मामला कामगार नगर के सम्राट अशोक चौक पर हुआ। 

एक इनोवा कार से आए 5 से 6 अपराधियों ने अपराधिक प्रवृत्ति के युवक पर गोली मारकर हत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि सोनू उर्फ बंदर नामक युवक पर यह गोलीबारी हुई। शुक्रवार तड़के सोनू अपने दोस्त शेख अमजद के साथ मोमिनपुरा परिसर में गया था। सोनू गांजा तस्करी और एमडी के अवैध धंधे से जुड़ा हुआ है। 

वहीं पर उसकी मुलाकात इसी धंधे में लिप्त आरोपी सदाफ से हुई। आरोपी सदाफ ने सोनू को उसके एरिया में धंधा करने से देख लेने की धमकी दी थी। हालांकि मामूली कहासुनी के बाद खतरा भांप कर तब सोनू अपने दोस्त के साथ दोपहिया गाड़ी पर घर वापस लौट आया। 

इसी दौरान सदाफ अपने 5 से 6 अन्य साथियों के साथ इनोवा कार में पीछा करते हुए सम्राट अशोक चौक पर पहुंचे। जहां चौक पर ही बैठे सोनू को देखते ही सदाफ ने अपनी रिवाल्वर निकाल कर गोली मार दी। निशाना चूक जाने के कारण हालांकि सोनू घटनास्थल से फरार हो गया। आरोपियों ने उसी दौरान उसके साथी शेख अमजद  को पकड़ लिया और तलवार और तेज  धार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। 

इसी बीच सोनू घटनास्थल पर थोड़ी देर बाद वापस लौटा और गंभीर घायल रूप से घायल शेख अमजद को देखते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर सोनू और उसके दोस्त को इलाज के लिए मेओ अस्पताल में दाखिल करवाया और आरोपियों की तलाश करने लगी। सूत्रों के माने तो सदाफ इप्पा गैंग से जुड़ा हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस दल में खलबली मच गई। पुलिस की अलग-अलग टीमें  अपराधियों की तलाश कर रही है।  

देखें वीडियो: