logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

चंद्रपुर में कुख्यात गैंगस्टर हाजी सरवर पर गोलीबारी, इलाज के दौरान हुई मौत, पांच लोग गिरफ्तार


चंद्रपुर: चंद्रपुर में कुख्यात गैंगस्टर हाजी सरवर पर शहर के बिनबा गेट इलाके के शाही दरबार होटल में अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की. गोलीबारी के साथ चाकूबाजी में हाजी सरवर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. 

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अस्पताल में तनाव का माहौल है. अस्पताल फिलहाल छावनी के रूप में तब्दील हो चुका है. पिछले डेढ़ महीने में चंद्रपुर शहर जिले में गोलीबारी की यह चौथी घटना है.

चंद्रपुर जिले में हाजी और अन्य आपराधिक गिरोहों के बीच चल रहे संघर्ष के कारण यह गोलीबारी हुई है. जब हाजी अपने साथियों के साथ होटल में खाना खाने आया तो अज्ञात लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. गोलीबारी की चारों घटनाएं सार्वजनिक स्थानों पर होने से जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है.