logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

दगा देकर पहले प्रेम किया, फिर महिला प्रेमी पुलिसकर्मी को गोली दागकर मौत के घाट उतार दिया


नागपुर: बिहार में महिला सिपाही की हत्या करने वाले दो आरोपियों को नागपुर में गिरफ़्तार किया गया है.आरोपियों को बैंगलोर की ओर जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस 4 कोच से गिरफ़्तार किया है. आरोपियों के बारे में नागपुर लौह मार्ग पुलिस को बिहार पुलिस से लीड मिली थी जिसके बाद आरोपियों को पकड़कर बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया है.यह कार्रवाई रविवार को अंजाम दी गई.महिला पुलिसकर्मी ही हत्या एक तरफ़ा प्रेम में की गई थी.जिसे लवजेहाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है.महिला पुलिसकर्मी की हत्या के बाद बिहार के कटिहार में माहौल गर्म है.

गिरफ़्तार आरोपियों में 27 वर्षीय मोहम्मद हसन अरशद और 23 वर्ष मोहम्मद सज्जाद सूफी है.आरोपी हसन ने अपने साथी के साथ गोली दागकर महिला पुलिसकर्मी की हत्या कर दी थी.इस वारदात के बाद आरोपियों के पांच साथियो को बिहार पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था लेकिन हसन अरशद और सज्जाद सूफ़ी कटिहार से भागने में सफल रहे.जिसके बाद बिहार पुलिस के अधीक्षक जितेंद्र कुमार को गुप्त सूचना मिली ट्रेन में सवार होकर बैंगलोर भाग रहे है.तो इसकी सूचना ट्रेन के मार्ग में आने वाले रेलवे पुलिस थानों को दी गई.इसी सूचना के आधार पर नागपुर में दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया.
 
बिहार के कटिहार निवासी 21 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी के साथ हसन का प्रेम संबंध था दोनों के बीच काफ़ी करीबी थी इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मृत महिला पुलिसकर्मी से उससे बात करना बंद कर दिया। महिला ने दोस्ती को ख़त्म कर दी लेकिन आरोपी उसे अलग-अलग कारणों से लगातार परेशान करता रहा.इसी बीच आरोपी हसन से अपने 6 अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला पुलिसकर्मी को मौत के घाट उतार दिया।
 
दगा दे की दोस्ती 
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी हसन में मृत महिला पुलिसकर्मी के साथ झूठ और दगाबाजी के सहारे पहले दोस्ती और प्रेम संबंध बनाये।आरोपी ने महिला पुलिसकर्मी को अपना गलत नाम बताया था जिसके सहारे वो उससे लंबे समय तक उससे बातचीत कर रहा था. लीड मिलने के बाद रेलवे पुलिस ने रविवार तकड़े दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।