logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: दुर्लभ सारस पक्षियों की तस्करी करते पांच लोग गिरफ्तार, दो वाहन जब्त


गोंदिया: गोंदिया जिले के डोंगरगांव में गश्त के दौरान पुलिस जवानों ने दुर्लभ सारस की तस्करी कर रहे दो वाहनों को पकड़ा है. पुलिस ने पांच तस्करों को भी हिरासत में लिया है. पुलिस ने पहले पांचों क्रोमन क्रेन को अपने कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई के लिए तस्करों को वन विभाग को सौंप दिया.

हाईवे पुलिस को गश्त के दौरान दो वाहन संदिग्ध अवस्था में दिखे. पुलिस ने दोनों गाड़ियों को रोककर जांच की तो गाड़ी में सारस पाए गए. जब चालकों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया.

पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी और पांचों आरोपियों को वाहन समेत जब्त कर लिया और पांचों सारस को वन विभाग को सौंप दिया गया.

एक तरफ सरकार सारस के संरक्षण की कोशिश कर रही है. वहीं, अगर ऐसे दुर्लभ पक्षी की तस्करी ऐसे ही की जाती रही है तो प्रशासन को और कड़े कदम उठाने पड़ेंगे.