logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Bhandara

कार्रवाई के बजाये शारित चोर को छोड़ने के मामले में पांच पुलिसकर्मी नपे,एसपी ने किये निलंबित


भंडारा -चोरी की घटना में पकड़े गए एक शातिर चोर को बिना कार्रवाई किए छोड़ना भंडारा पुलिस को महंगा पड़ा है। इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है .13 अक्टूबर की रात 2 बजे रूपेश गडवे और आशीष मोहटूरे कोजागिरी कार्यक्रम खत्म कर अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति को अपने घर की एक दीवार से कूदते देखा.इन दोनों ने शक होने पर उसका पीछा किया।जब  वह पकड़ा गया तो उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ.इस चोर की जानकारी रुपेश और आशीष ने वरठी पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक सुबोध वंजारी को दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने  चोर को हिरासत में थाने गयी. लेकिन पुलिस ने कार्रवाई में लापरवाही बरती और चोर छोड़ दिया। पकड़े गए चोर का नाम  शेखर गुलाब मेश्राम है और उसके खिलाफ पूर्व में कई अपराध दर्ज हैं। इस चोर को पकड़ने वाले रूपेश गडवे और आशीष मोहतूरे अगले दिन थाने गए और उन्होंने पूछताछ की। जब उन्हें पता चला की चोर को छोड़ दिया गया तो स्थानीय  नागरिकों ने भी रोष जताया। शिकायत पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए  इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कांस्टेबल राजेश बाबरे, सहायक फौजदार गंगाधर कांबले, कांस्टेबल बकीराम शेंडे, कांस्टेबल रेहान पठान, नायक सिपाही प्रेमनाथ दोरले ऐसे पांच पुलिसकर्मियों को जाँच के बाद निलंबित कर दिया.