logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अन्न और औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4431 किलो घटिया दही किया जब्त


नागपुर: नागपुर में दही बाजार से 4,431 किलो घटिया दही जब्त, जबलपुर से आया था माल अगर आप दूध-दही खाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद चौंकाने वाली है। नागपुर के दही बाजार में अन्न और औषधि  विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घटिया और संदिग्ध दही की भारी खेप पकड़ी है।

बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एफडीए की टीम ने ट्रक की जांच की। जांच में 277 टीन में भरकर लाया गया करीब 443२ किलो दही जब्त किया गया। इसकी बाजार कीमत लगभग 1 लाख 77 हज़ार रुपए बताई जा रही है। जांच में पता चला कि यह दही जबलपुर की केसरवानी डेयरी से राजकुमार गुप्ता द्वारा नागपुर भेजा गया था।

खास बात यह है कि न तो दही की ढुलाई के लिए कोई अनुमति थी और न ही पैकिंग मानकों का पालन किया गया था। दही टिन के जंग लगे डिब्बों में लाया जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। टीम ने मौके से दही के सैंपल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरा माल सीज़ कर नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।