logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: कोलद के पूर्व सरपंच की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया


बुलढाणा: जिले के संग्रामपुर तहसील में एक पूर्व सरपंच की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। श्री संत गुलाब बाबा संस्थान काटेल धाम से दो किलोमीटर दूर कोलाड में पूर्व सरपंच का शव नजर आया। इस मामले में पुलिस ने ३ लोगों को हिरासत में लिया है।

बुलढाणा जिले के संग्रामपुर तहसील में श्री संत गुलाब बाबा संस्थान काटेल धाम से दो किलोमीटर दूर कोलाड में कुछ नागरिक जब खेतों की ओर जा रहे थे, तो लोगों को  पूर्व सरपंच गजानन देउलकर का शव एक गहरे नाले में पड़ा हुआ मिला। 

पूर्व सरपंच गजानन देउलकर का खेत उसी सड़क पर है और वो  रोज सुबह-शाम अपने खेत पर जाते थे। रात में समय मौसम बिगड़ने का फायदा उठाकर आरोपियों ने पूर्व सरपंच की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 

घटना की जानकारी मिलने पर तामगांव पुलिस थाना के थानेदार राजेंद्र पवार और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है, इस मामले में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नितिन  ठाकरे, अमोल  म्हसाल, ज्ञानेश्वर काले को हिरासत में लिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। 

देखें वीडियो: