logo_banner
Breaking
  • ⁕ Gondia: नागझिरा अभयारण्य में बाघ की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; वन विभाग ने 7 संदिग्धों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: आग बुझाने के लिए बनेंगे 106 नए फायर हाइड्रेंट, पहले चरण में 35 स्थानों पर होगी स्थापना; मनपा की स्थाई समिति ने दी मंजूरी ⁕
  • ⁕ जलसंकट के बीच गोरेवाड़ा समेत प्रमुख तालाबों में मिल रहा सीवेज का पानी, बावनकुले की नागरिकों से अपील- जलस्त्रोत गन्दा होने से बचाएं ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Gondia

Gondia: चार पहिया वाहन में बालाघाट से गोंदिया लाई जा रही साढ़े छह लाख कीमत की सुगंधित तंबाकू जब्त


गोंदिया: रामनगर पुलिस की डीबी टीम ने बालाघाट से गोंदिया लाई जा रही सवा छह लाख कीमत की सुगंधित तंबाकू जब्त की। गोंदिया में बालाघाट रोड टी-प्वाइंट के पास रात करीब 8:30 बजे यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

बालाघाट से आए चार पहिया वाहन की जांच करने पर टीम को वाहन में करीब दस पाउच सुगंधित तंबाकू मिली। वाहन चालक बालाजी लक्ष्मीरायन नायडू से पूछताछ की गई तो पता चला कि इस तंबाकू की कीमत साढ़े छह लाख रुपये है।

यह वाहन अजय परसराम चंदवानी का है, जिसके बारे में बताया जाता है कि वो सुगंधित तंबाकू का व्यवसाय करता है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लेकर सुगंधित तंबाकू समेत वाहन जब्त कर लिया है। आगे की जांच चल रही है।