logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निवेश के नाम पर नागपुर में उद्यमी से 49 लाख की धोखाधड़ी


नागपुर-चार आरोपियों ने इंस्टाग्राम के जरिये नागपुर के एक उद्यमी से पहले पहचान की जिसके बाद उन्हें सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निवेश के नाम पर 49 लाख का चूना लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है.शहर के बेलतरोड़ी रोड पर अग्निरथ संकुल,के शाम नगर में रहने वाले 44 वर्षीय ए विष्णु प्रकाश की एमआयडीसी में एपी इंड्रस्टीज नाम से फैक्ट्री है.उनकी इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रवीण कुमार बंसल,त्रिलोक त्रिपाठी,नीलेश राय और निशांत कुकरेजा से जान पहचान हुई.इन चारों ने विष्णु प्रकाश को सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज ( शेयर मार्केट ) में बेहतर रिटर्न का लालच देकर निवेश का ऑफर दिया। विष्णु इन चारों के झांसे में आ गए और उनके खातों में निवेश के लिए 49 लाख 94 हजार 743 रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए.यह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन 11.8.2022 से 5.9.2022  हुआ था. आरोपियों द्वारा दिए गए समय के बाद भी जब फिर्यादी को निवेश का लाभ नहीं मिला तो उन्होंने पूछ परख करना शुरू की लेकिन आरोपियों ने टालमटोल करने लगे.आरोपियों ने फिर्यादी को ना ही निवेश की रकम लौटाई और न ही प्रॉफिट जिसके बाद फिर्यादी ने एमआयडीसी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।