logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महामेट्रो एमडी श्रवण हार्डिकर के नाम से फ्रॉड, मैसेज कर लोगों से मांग रहे पैसे; हार्डिकर ने सचेत रहने का किया आवाहन


नागपुर: महामेट्रो (Mahametro) के मुख्य प्रबंधक श्रवण हार्डिकर (Sharawan Hardikar) के नाम से फ्रॉड (Fraud) करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हार्डिकर के नाम से फर्जी व्हाट्सअप अकाउंट बनाया और लोगों से उनके नाम पर पैसे की मांग कर रहे हैं। यह मामला सामने आने के बाद हार्डिकर ने इसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया और लोगों से किसी भी तरह का व्यवहार नहीं करने का आवाहन किया है।

ऑनलाइन ठगी करने वाले ठग मोबाइल हैक कर किसी का भी वाट्सअप खुद ऑपरेट कर रहे हैं। जिनका हैक नहीं कर पा रहे तो लोगों के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगते हैं। ऐसा ही फ्रॉड महा मेट्रो में एमडी श्रवण हार्डिकर के साथ हुआ है। जहां अपराधियों ने उनके नाम से फर्जी अकाउंट बनाया और उनके परिचितों को मैसेज कर पैसे मांग रहे हैं। मामला सामने आने के बाद हार्डिकर ने लोगों से ऐसे किसी भी मैसेज के झांसे में नहीं आने और किसी भी तरह का व्यवहार नहीं करने का आवाहन किया है। 

हार्डिकर ने अपने आधिकारिक व्हाट्सअप स्टेटस लगाकर इस बात की जानकारी देते हुए हार्डिकर ने लिखा, "मेरे नाम और तस्वीर का इस्तेमाल कर 9812725196 नंबर से मेरे दोस्तों और साथियों से पैसे की मांग कर रहे हैं। हार्डिकर ने आगे लिखा कि, यह पूरी तरह फर्जी है। कोई भी मैसेज आये तो भी उसके साथ व्यव्हार न करें। मैंने किसी से भी कुछ नहीं माँगा है।"