logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुराने विवाद के चलते की दोस्त की हत्या, पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश


नागपुर: शहर यशोधरा नगर में 15 दिन पहले हुए विवाद को लेकर तीन लोगों ने चाकू से गोदकर अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. यह घटना यशोधरा नगर पुलिस थाने के फरदीन सेलिब्रेशन लॉन के पास हुई. इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश कर रही है.

यशोधरा नगर पुलिस थाने के माजरी परिसर स्थित फरदीन सेलिब्रेशन लॉन के पास हत्या की यह वारदात गुरुवार देर रात हुई. मृतक की पहचान यश विष्णु गोनेकर के रूप में हुई है जो की ओला कार चलाता है. 

बताया जा रहा है कि यश की 15 दिन पहले उनकी  ही बस्ती म्हाडा क्वार्टर कपिल नगर परिसर में ही रहने वाले अपराधि शेख अरबाज शेख इकबाल के भाई के साथ झगड़ा हुआ था. इसी विवाद को मिटाने के लिए अपराधियों ने यश को बीती रात फरदीन सेलिब्रेशन लॉन के पास मिलने के लिए बुलाया था. तब उन्होंने खुली जगह पर बैठकर सभी ने साथ में मिलकर शराब का सेवन किया. 

इसके बाद पुराने मामले को लेकर उनका आपस में फिर से झगड़ा शुरू हो गया. इस झगड़े में आरोपियों ने चाकू से हमला कर यश को गंभीर रूप से घायल कर दिया और वहां से भाग खड़े हुए. लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन आरोपी इस वारदात को अंजाम देने के बाद भागते हुए दिखाई दिए हैं. हालांकि अभी तक इन आरोपियों का कोई भी सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है. 

बताया जा रहा है कि आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है इसके साथ ही मृतक यश गौनेकर के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी है.