logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: शराब विक्रेताओं के घर मिला देसी शराब का जखीरा; 20 लाख 70 हजार का माल जब्त, एक गिरफ्तार


गड़चिरोली: जिले में शराब बंदी का कानून लागू होने के बाद भी विक्रेताओं द्वारा नीत-नये पैंतरों का इस्तेमाल कर शराब की अवैध रूप से बिक्री की जा रहीं है। सिरोंचा तहसील के झिंगानुर गांव में भी बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री शुरू होने की जानकारी मिलते ही उपविभागीय पुलिस अधिकारी संदेश नाईक के मार्गदर्शन में झिंगानुर पुलिस ने शराब विक्रेताओं घर छापामार कार्रवाई करते हुए शराब समेत 20 लाख 70 हजार रूपयों का माल जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में झिंगानुर निवासी शराब विक्रेता कारे कोरके गावडे (38) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।

िझंगानुर गांव में पिछले कुछ दिनों से बड़े पैमाने पर शराब की बिक्री शुरू होने की जानकारी एसडीपीओ नाईक को मिली। जानकारी के मिलते ही उन्होंने झिंगानुर पुलिस को सूचित कर कार्रवाई के आदेश दिए। आदेश प्राप्त होते ही झिंगानुपर उपपुलिस थाना के पुलिस उपनिरीक्षक अभिजीत घोरपडे और उनकी टीम ने शराब विक्रेता कारे गावडे के घर छापामार कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में पुलिस ने गावडे के घर से 12 लाख 40 हजार रूपयों की देसी शराब जब्त की। वहीं गावडे से अधिक पूछताछ करने पर झिंगानुर गांव निवासी समय्या बापू दुर्गम (32) और सडवली बापू दुर्गम (32) के घर में भी बड़े पैमाने पर शराब होने की जानकारी मिली। पुलिस ने इन दोनों शराब विक्रेताओं के घर पर भी छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। लेकिन कार्रवाई की भनक लगने से यह दोनों शराब विक्रेता घटनास्थल से फरार हो गये।