logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: आभूषण चुराने के प्रयास में की अपने ही घर मालकिन की हत्या, पुणे से हुई आरोपी की गिरफ्तारी


गड़चिरोली: शहर के नवेगांव स्थित सुयोग नगर में रविवार 13 अप्रैल की दोपहर 12.30 बजे के दौरान एक सेवानिवृत्त महिला अधिकारी की लाेहे की रॉड से वार से निर्ममता से हत्या करने की घटना उजागर होते ही समूचे शहर में खलबली मच गई थी। इस मामले की जांच के लिए पुलिस विभाग ने टीमों को गठित किया था। इन टीमों को घटना के पांचवें दिन आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। जिला पुलिस विभाग की टीम ने गुरूवार की रात पुना पहुंचकर शिवाजीनगर पुलिस के सहयोग से महिला अधिकारी के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम चामोर्शी तहसील के मुरखला चक निवासी विशाल ईश्वर वालके  बताया गया है। वह पिछले 2 वर्षों से मृत महिला अधिकारी के घर में किराए तत्व पर निवासरत था। आभूषणों की चोरी करने के प्रयास में इस हत्याकांड को अंजाम देने की कबूली विशाल ने जांच के दौरान दी है। 

जिला परिषद के शिक्षा विभाग से कनिष्ठ प्रशासन अधिकारी के रूप में कार्यरत कल्पना केशव उंदिरवाडे कुछ वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत्त हुई थी। सुयोग नगर में उनका एक बड़ा मकान होकर उनके घर में 3 से 4 किराएदा है। रविवार 13 अप्रैल की दोपहर कल्पना अपने घर में अकेली ही थी। इसी मौके का लाभ उठाते हुए आरोपी विशाल वालके उनके घर पहुंचा और विभिन्न विषयों पर चर्चा करने लगा। इसी दौरान उसने पीछे से कल्पना के सिर पर वार कर उनकी निर्ममता से हत्या कर दी।

वहीं कल्पना के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरकर घटनास्थल से फरार हो गया। इस बीच मामला उजागर होते ही पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में इस मामले की गहनता से जांच शुरू की गयी। मृत कल्पना उंदिरवाडे के साथ उनके घर में एक घर काम करने वाली महिला और उनका गोद लिया बेटा निवासरत था। पुलिस ने सभी पहलुओं की जांच की।

इस दौरान घटना के बाद विशाल वालके गड़चिरोली से गायब होने की जानकारी पुलिस को मिली। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने विशाल की खोज शुरू की। इस दौरान विशाल का लोकेशन पुना में होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गुरूवार की रात पुना के शिवाजीनगर पुलिस की मदद से विशाल को गिरफ्तार कर लिया।