logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

प्रकल्पग्रस्त बताकर पुलिस की नौकरी हासिल करने वाले रैकेट का गडचिरोली पुलिस ने किया भंडाफोड़


गडचिरोली: गडचिरोली पुलिस की वर्ष 2021 के लिए सिपाही पद की भर्ती प्रक्रिया नवंबर 2022 से शुरू है.परीक्षा प्रक्रिया के तहत शुरू अंतिम दौर के तहत गडचिरोली पुलिस को एक बेनामी पत्र मिला जिसमे यह कहा गया था की कुछ युवकों ने  प्रकल्पग्रस्त होने का बोगस सर्टिफिकेट जमा करा कर नौकरी पायी है .इस सूचना के बाद पुलिस ने जाँच-पड़ताल शुरू की.जिसमे पत्र में दी गयी जानकारी सही पायी गयी.पुलिस ने हालही में सिपाही के पद में नियुक्त हुए पांच कर्मचारियों के दस्तावेजों की जाँच की.पुलिस को पता चला की प्रकल्पग्रस्त होने का जाली दस्तावेज जमा कराये गए है जो बीड जिले के है.पुलिस ने बीड जाकर जब जाँच पड़ताल की तो एक ही प्रॉपर्टी पर दो अलग-अलग लोगों को प्रकालग्रस्त सर्टिफिकेट जारी हुई है.जिन्हे यह सर्टिफिकेट जारी हुए थे उन दो में से एक ही गडचिरोली पुलिस में नियुक्ति हो चुकी थी जबकि तीन अन्य नियुक्ति की अंतिम प्रक्रिया में था.आरोपियों ने नियुक्ति के प्रकालग्रस्त या उसके सामानांतर आरक्षण का लाभ लेते हुए यह नौकरी हासिल की थी,जाँच के दौरान सर्टिफिकेट में अनियमितता पाए जाने के बाद पुलिस ने दो नियुक्त को चुके युवको समेत नियुक्ति की राह देख रहे तीन युवकों को गिरफ़्तार किया है.इन सभी आरोपियों का बीड या फिर जिनके नाम पर इन्होने प्रकल्पग्रस्त होने का सर्टिफिकेट दिखाया था उनसे कोई संबंध नहीं है.