logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Gadchiroli: करंट लगाकर बाघ का शिकार, सिर समेत तीन पंजे गायब


गडचिरोली: बिजली के जिवित तार का स्पर्श कर बाघ का शिकार करने की घटना चातगाव वनपरिक्षेत्र के अमिर्झा बिट में मंगलवार को उजागर हुई. घटनास्थल पर मिले मृत बाघ का सिर और तीन पंजे गायब थे. जंगली सुअर के शिकार के लिये बिछाए गए जाल में बाघ फंसने का अनुमान वनविभाग द्वारा लगाया जा रहा है. 

गडचिरोली वन विभाग अंतर्गत आनेवाले चातगांव वनपरिक्षेत्र में पिछले अनेक माह से बाघ का विचरण है. परिसर के नागरिकों को आए दिन बाघ का दर्शन हो रहा था.  इस बीच मंगलवार को सुबह के समय एक चरवाह को बाघ मृत अवस्था में दिखाई दिया. इस मामले की जानकारी चरवाह ने ग्रामीणों को दी.

वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा किये. इस समय मृत बाघ का सिर और तीन पंजे गायब थे. इस दौरान  गडचिरोली वनविभाग के उपवनसंरक्षक मिलिश शर्मा  घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया. इस समय सहायक वनसंरक्षक संकेत वाठोरे  समेत वनविभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

मृत बाघ 3 से 4 वर्ष का था

चातगांव वनपरिक्षेत्र के अमिर्झा बिट के कक्ष क्रमांक 417 के जंगल में मृत अवस्था में मिला बाघ यह नर जाति होने की जानकारी है. प्राथमिक जांच के दौरान बाघ की मृत्यू करंट लगने के कारण होने की संभावना  पशुवैद्यकीय अधिकारी डा. आशिष भोयर ने जताई है. वहीं मृत बाघ की उम्र 3 से 4 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

संदिग्ध लोगों की जांच शुरू

वनाधिकारियों की टिम घटनास्थल पर पहुंचने पर बाघ का सिर और तीन पंजे कटे हुए दिखाई दिये. प्राथमिक जांच के आधार पर घटना के संदिग्ध लोगों की जांच की जा रही है. इस घटना की जांच सहाय्यक वनसंरक्षक (जंकास) संकेत काठोरे कर रहे है. शुरूआत में तो बाघ को करंट लगाकर मारने की आत स्पष्ट हो रही थी.  इस मामले में किसका हाथा है, इसके साथ विभिन्न पहलुओं पर जांच करने के बाद ही स्पष्ट होगा.