logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुर्गों की लड़ाई पर चल रहे जुआ अड्डे का पर्दाफाश, 16 जुआरी रंगेहाथ गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के नंदनवन पुलिस थाना अंतर्गत मुर्गों की लड़ाई पर चल रहे जुवा अड्डे का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच ने 16 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान नगदी व मुर्गों सहित करीब साढ़े 5 लाख रुपयों का माल भी पुलिस ने बरामद किया है। आरोपियों को माल सहित आगे की कार्रवाई के लिए नंदनवन पुलिस के हवाले किया गया है। 

क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम को नंदनवन पुलिस थाना अंतर्गत खेडी परिसर स्थित खुली जगह पर मुर्गों की लड़ाई पर पैसे लगाकर हार जीत के खेल मे जुवा खेलने की जानकारी मिली थी। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मार करवाई कर 16 जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। 

इस कार्रवाई के दौरान चार मुर्गों और नगदी सहित 17 मोबाइल फोन  समेत करीब साढ़े 5 लाख रूपयों का माल पुलिस ने बरामद किया है। पूछताछ में पता चला कि यह जुआ अड्डा बगड़गंज निवासी पवन रेवतकर चला रहा था जिसकी भी तलाश अब पुलिस कर रही है।