logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जेबकतरों की गैंग का पर्दाफाश, सीताबर्डी पुलिस के हाथ लगे पांच आरोपी


नागपुर: सीताबर्डी पुलिस ने पर्स चोरी करने वाली एक गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में जयंत रामभाऊजी कलंबे (33), नंदकिशोर मधुकरराव सातघरे (32), दुर्गादास अशोकराव आडे (30), भूषण विठ्ठलराव देवतरे (35) सभी वर्धा निवासी और वाशिम निवासी दिनेश सुभाष सोलंके (36) का समावेश है. पुलिस ने आरोपियों से 26 हजार रुपये कैश, 2 पर्स और 2 दोपहिया वाहन समेत कुल 2,26,250 रुपये का माल जब्त किया है. 

अनंत नगर, गिट्टीखदान निवासी राजेंद्र आनंदराव धुर्वे (60) अपने मित्र रमण ठवकर के साथ संविधान चौक पर खड़े थे. अज्ञात आरोपियों ने पीड़ित और उनके मित्र का पर्स चोरी कर लिया. सीताबर्डी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपियों की पहचान कर ली गई. 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत तें लेकर पूछताछ की. तब आरोपियों ने उक्त चोरी कबूली. तुरंत सभी को गिरफ्तार कर सारा माल जब्त कर लिया गया. आगे की जांच जारी है.