logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

चोरों की गैंग का भंडाफोड़, चार वारदातों का खुलासा यशोदरा नगर पुलिस की कार्रवाई; दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के यशोदरा नगर पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार चोरों की एक गैंग का पर्दाफाश किया है । इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के चार मामलों का खुलासा  हुआ है। इस कार्रवाई में चोरी का कीमती माल भी बरामद किया गया है, जिसकी कुल कीमत करीब ₹5.68 लाख बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 मई की रात  शाहू मोहल्ला, कुंदनलाल गुप्ता नगर निवासी किशोर मारोती निमजे के घर में चोरी की वारदात हुई थी। उस समय शिकायतकर्ता एक शादी समारोह में गए हुए थे और उनके बच्चे पास में ही पड़ोसी के घर सोने चले गए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बेडरूम  से ₹1 लाख नकद तथा ₹6.02 लाख के सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और पुख्ता जानकारी के आधार पर कुख्यात चोर राहुल राजू हटेवार  को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल करते हुए अपने साथियों  निकेश बलराज शाहू और एक अन्य आरोपी 'बाली' के नाम का खुलासा किया। पुलिस ने निकेश शाहू को भी गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के दौरान पता चला कि इन आरोपियों ने यशोधरानगर क्षेत्र में कुल चार घरफोड़ियों को अंजाम दिया है।

पुलिस ने आरोपियों से 5.68 लाख रूपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।