logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: प्रसूति के लिए आई महिला के साथ सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार


गडचिरोली: जिले के कुरखेडा तहसील में बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रसूति के लिए मायके आई महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान ताराचंद कपूरड़ेरिया (30) और संजय कपूरड़ेरिया (32) के रूप में हुई है। आरोपी सगे भाई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आठ महीने की गर्भवती पीड़िता अपने मायके प्रसूति के लिए आई थी।  गुरुवार को पीड़िता के परिजन खेत में काम करने के लिए गए हुए थे, जिससे वह घर में अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर घर के बाजू रहने वाले दोनों आरोपी आये और महिला के साथ बलात्कार किया। इसके बाद दोनों ने पीड़िता को किसी को भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गए।

वहीं खेत से लौटने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद सभी कुरखेडा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।