logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: जानवरों की अवैध तस्करी पर गंगाझरी पुलिस की कार्रवाई, 24 गौवंश को बचाया


गोंदिया: गोंदिया जिले के गंगाझरी पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर अवैध काम करने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। अब पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। गंगाझारी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लांडेझारी-चुटिया मार्ग पर अवैध तरीके से पशुओं को ले जाया जा रहा है। जिसके आधार पर पुलिस ने पांगड़ी में नाकाबंदी की।

रात करीब 9.30 बजे मौजा शहरवानी की ओर से आ रहे दो आयशर ट्रकों को पुलिस ने रोका और उसे चेक किया। चेकिंग के दौरान पहले ट्रक में कुल 13 गायें मिलीं और दूसरे में कुल 11, दोनों ट्रकों में कुल 24 जानवर पाए गए जिनकी कुल कीमत 4,80,000 रुपये है।

पता चला है कि इन सभी गायों को काटने के लिए ले जाया जा रहा था। इसके तहत पुलिस ने छह लोगों को माल समेत गिरफ्तार कर लिया और पशुओं को गौशाला भेज दिया।