logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

Goldy Barar Death: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की गोली मार कर हत्या, मुसेवाला हत्याकांड का था मास्टरमाइंड


नई दिल्ली: गैंगस्टर और गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ (Goldy Barar) की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। एक अमेरिकी अखबर ने दावा किया कि, अमरीका (America) के फेयरमॉन्ट और होल्ट एवन्यू में मंगलवार शाम 5.30 बजे गोली मार दी है। गोलीबारी के बाद उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

अखबर के अनुसार, बराड़ अपनी एक महिला मित्र के साथ फेयरमॉन्ट और होल्ट एवन्यू में खड़ा था। तभी दो अज्ञात हमलावर बाइक पर आए और बराड़ पर गोलियां बरसा दी। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इस गोलीबारी में बराड़ और उसकी साथी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बराड़ की मौत हो गई। 

अर्श डल्ला और लखबीर ने ली जिम्मेदारी 

बराड़ की हत्या करने की जिम्मेदारी उसके प्रतिद्वंद्वी अर्श डल्ला और लखबीर ने ली है। दोनों ने ही बराड़ पर गोलियां चलाई, जिसके कारण बराड़ की मौत हो गई। फ़िलहाल बराड़ के गैंग की तरफ से कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

मुसेवाला की हत्या का मास्टरमइंड 

गोल्डी बराड़ कॉलेज के दिनों से ही अपराध की दुनिया में शामिल हो गया था। 2022 में पंजाबी मशहूर गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या मामले से वह चर्चा में आया था। बराड़ ही सुसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड था, उसने कनाडा में बैठकर अपने गुर्गो के मदद से इस वारदात को अंजाम दिया था। अपने साथी विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए सिद्धू की हत्या करवाई थी।