logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

मध्यवर्ती कारागृह में कैदी के पास मिला गांजा, धंतोली थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर सेंट्रल जेल फिर एक बार सुर्खियों में आ गई है । जेल में बंद एक कैदी के पास गांजा मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि मामले की सूचना मिलने के बाद धंतोली पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

नागपुर सेंट्रल जेल में 38 वर्षीय रायगढ़ निवासी यशवंत बाळू शिंदे नामक कैदी पॉस्को के एक मामले में सजा भुगत रहा है। 6 अक्टूबर की सुबह उसे रेगुलर मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां से लौटते समय सर्च सेल में जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके हाथ में रखे नॅपकिन में दो सफेद प्लास्टिक की पुड़ियां मिलीं, जिन्हें सफेद सेलोटेप से लपेटा गया था। जब पुड़ियां खोली गईं तो उनमें से करीब 40 ग्राम गान्जा मिला। 

जेल कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी इसके बाद धंतोली पुलिस थाने में इस कैदी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट  के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि यह पहली बार नहीं है अक्सर कैदी कोर्ट पेशी या अस्पताल में जाने के बाद जब वापस लौटते हैं तो वह इन नशीले पदार्थों को अपने साथ जेल में लाने का प्रयास करते हैं।

हालांकि जेल कर्मियों की मुस्तैदी के चलते इस बार यह कैदी सफल नहीं हो पाया और पकड़ा गया। हालाँकि अस्पताल में यह कैदी किस से मिला था और यह गांजा उसे किसने मुहैया करवाया था इसकी जांच अब धंतोली पुलिस कर रही है।