logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: सब्जी ढुलाई की आड़ में गांजा तस्करी का पर्दाफाश, नागपुर क्राइम ब्रांच ने 106 किलो गांजा किया जब्त


नागपुर: क्राइम ब्रांच ने सब्जी ढुलाई की आड़ में हो रही गांजा तस्करी का एक बड़ा खुलासा किया है। क्राइम ब्रांच यूनिट-5 की टीम ने भंडारा-हैदराबाद हाईवे पर जाल बिछाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से करीब 106 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल साढ़े 41 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक आइशर टेंपो में सब्जी के कैरेट के बीच छिपाकर भारी मात्रा में गांजा नागपुर लाया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने पारडी के पास सर्विस रोड पर ट्रैप लगाया। जैसे ही संदिग्ध टेंपो वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान, पुलिस ने सब्जी के कैरेट के नीचे छिपाकर रखे गए 106 किलोग्राम गांजे को जब्त कर लिया। पुलिस ने मौके से ड्राइवर ताज हबीब शेख मोहम्मद और उसके साथी शैलेंद्र राम लखन गुप्ता को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह खेप यशोधरा नगर में रहने वाले मोहसीन उर्फ फिरोज को देने वाले थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वे ओडिशा के छोटू और वांगू नाम के दो तस्करों से यह गांजा लेकर आए थे। पुलिस ने गांजे के साथ-साथ आइशर टेंपो, तीन मोबाइल फोन और 203 सब्जी के कैरेट सहित कुल  साढ़े 41 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए पारडी पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस अब उनके फरार साथियों की तलाश कर रही है।