logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

Buldhana: कार से हो रही थी गांजा तस्करी, पुलिस ने की कार्रवाई, 70 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार


बुलढाणा: जिले के मलकापुर शहर पुलिस टीम ने नागपुर-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार से गांजा तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. कार से 8 लाख 26 हजार कीमत का 70 किलो गांजा जब्त किया गया है. वहीं, एक आरोपी फरार होने में सफल रहा.

मलकापुर शहर थाने के थानेदार अशोक रत्नपारखी को सूचना मिली कि सुजुकी कार में गांजा लेकर जाया जा रहा है. डीबी टीम राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 06 पर खामगांव और मलकापुर रोड पर कन्हैया होटल के पास पहुंची और वहां खड़ी सफेद सुजुकी कार को देख उसके पास पहुंची. कार के पीछे खड़े दो लोगों ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की. इस अफरातफरी में एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया लेकिन एक पकड़ में आ गया.

गिरफ्तार आरोपी ओडिशा राज्य के मलकानगिरी के धारागुड़ा जिले का रहने वाला है और उसका नाम अजय कुमार नित्यानंद भत्रा है. पुलिस ने गांजा और कार समेत 13.50    लाख का माल जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आगे की कार्रवाई मलकापुर सिटी पुलिस कर रही है.