logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: तुअर के खेत में लगाया 1 करोड़ 40 लाख रुपए का गांजा, एलसीबी की टीम ने जब्त किए सैकड़ों पेड़


बुलढाणा: बुलढाणा स्थानीय अपराध शाखा की एक टीम ने लोनार तहसील के हट्टा में एक खेत में छापा मारा और तुअर के खेत में सैकड़ों की संख्या में लगाए गए गांजे के पौधे जब्त किए।

लोनार के हट्टा में अनिल धूमा चव्हाण के पास तीन एकड़ का तुअर के खेत में गांजे के पेड़ लगे थे। बुलढाणा स्थानीय अपराध शाखा के निरीक्षक अशोक लांडे के नेतृत्व में एक टीम ने छापेमारी की, तो पता चला कि तूरी की फसल के पीछे खेत में लगभग 300 से 400 गांजा के पेड़ लगे हुए थे।

इस बीच आश्वस्त होने के बाद टीम ने उक्त गांजे के पौधों को उखाड़ कर जब्त कर लिया और आरोपी अनिल चव्हाण के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उपविभागीय पुलिस अधिकारी गुलाबराव वाघ ने जानकारी दी है कि सैकड़ों की संख्या में मौजूद इन गांजे के पौधों की कीमत 1 करोड़ 40 लाख रुपये है.