logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

युवती बलात्कार-हत्या मामला: आरोपी ने की आत्महत्या, सीएम शिंदे ने मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते कहा- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई


अकोला: जिले की बेटी का मुंबई में बलात्कार और हत्या करने मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। आरोपी ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस मामले पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

बुधवार को सचिवालय में पत्रकारों से वाट करते हुए कहा कि, “घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। वहीं मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। इसमें जो भी दोषी होगा उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

मुंबई में मरीन ड्राइव स्थित सावित्रीबाई फुले महिला छत्रालय की चौथी मंजिल पर एक कमरे में अकोला की एक युवती रहती थी। मंगलवार की शाम उसका शव कमरे में नग्न अवस्था में मिला था। युवती की गला दबा कर हत्या की गयी थी. कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ रेप कर उसकी हत्या की गई। हालांकि, अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इसके पहले आरोपी ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

मुंबई में कर रही थी पॉलिटेक्निक की पढाई

युवती मुंबई के एक कॉलेज में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रही थी। वहीं मरीन ड्राइव स्थित हॉस्टल में पिछले तीन साल से रह रही थी। उसका आखिरी पेपर 5 जून को था। उसने अकोला लौटने के लिए 8 जून को ट्रेन का आरक्षण भी कराया था। पिछले कुछ दिनों से उसकी हॉस्टल के सुरक्षा गार्ड से अनबन चल रही थी। लड़की के माता-पिता ने बताया कि यह समस्या पिछले 15 दिनों से बढ़ रही थी।