logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Gittikhadan Hit & Run Case: पुलिस ने आरोपी कार चालक को किया गिरफ्तार


नागपुर: गिट्टी खदान पुलिस थाना अंतर्गत हुए हिट एंड रन मामले (Gittikhadan Hit & Run Case) में शामिल आरोपी को आखिरी कर पुलिस ने ढूंढ निकाला। सोशल मीडिया पर दुर्घटना का यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी हुई थी, इसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने आरोपी चालक को ढूंढ कर गिरफ्तार किया।

गिट्टी खदान पुलिस थाने के शारदा चौक में 7सात मई की सुबह यह दुर्घटना हुई थी. ममता आदम नामक महिला अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी.इस दौरान एक तेज रफ्तार सफेद रंग की कार ने महिला को बीच सड़क में टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और कार  चालक मौके से अपनी गाड़ी ले कर फरार हो गया।

इस मामले की शिकायत गिट्टी खदान पुलिस थाने में की गई थी। तीन दिन पहले ही घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी हुई.उसके बाद तमाम पुलिस का महकमा इस कार चालक को ढूंढने में लग गया। आखिरकार चंद घंटों के भीतर ही पुलिस ने आरोपी गिट्टी खदान निवासी 23 वर्षीय कमलेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया।

कमलेश ओला कार चालक है। घटना वाली सुबह रात भर गाड़ी चलाने के बाद वह अपने घर जा रहा था इस दौरान इस घटना के समय उसे नींद की झपकी आ गई थी जिसके बाद यह हादसा हुआ। हालांकि इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ममता आदम अभी भी चल फिर नहीं सकती और इस हादसे के कारण वह गहरे सदमे में है।