logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: जरिपटका के आदर्श कॉलोनी में 19 लाख रुपये के सोने-चांदी और नकदी की चोरी, अज्ञात चोर ने बंद घर में लगाई सेंध


नागपुर: शहर के जरीपटका थाना अंतर्गत आदर्श कॉलनी में एक बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर ने एक मकान में सेंध लगाकर करीब 19 रुपयों के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इस घटना के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं जिसके आधार पर ही पुलिस इस शातिर  चोर की तलाश कर रही है। 

यह घटना 2 अक्टूबर से 3 अक्टूबर के बीच घटित हुई। फरियादी  रोहिणी यादव अपने परिवार सहित  2 अक्टूबर को अपने घर को ताला लगाकर भीम चौक स्थित अपने बड़े पापा के घर में गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थी और रात को वहीं  पर रुक गयी। 

3 अक्टूबर को जब फरियादी परिवार के साथ घर लौटी, तो घर का दरवाजा खुला हुआ मिला और पूरे घर का सामान अस्त-व्यस्त दिखाई दिया। घर में किसी के नहीं होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने घर में सेंधमारी कर सोने चांदी के आभूषण 7,55,000 की नगदी सहित करीब 19 लाख रूपयों के माल पर हाथ साफ किया था। जांच के दौरान ही एक अज्ञात चोर घर में चोरी करते हुए आते और जाते दिखाई दिया है जिसके आधार पर ही पुलिस इस चोर की तलाश कर रही है।