logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नागपुर एयरपोर्ट पर फिर धरा गया गोल्ड स्मगलर, DRI ने की कार्रवाई


नागपुर: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने शुक्रवार तड़के 4 बजे के दौरान एयर अरेबिया की फ्लाइट से आ रहे एक गोल्ड स्मगलर को नागपुर एयरपोर्ट पर पौन  किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया है. यह सोना पिघले हुए या कहें पेस्ट फार्म में था जिसे तस्कर ने अपने प्राइवेट पार्ट में छिपाकर रखा था. जब्त किए गए सोने की कीमत 30 लाख से ज्यादा की है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीआरआई को एयर अरेबिया की फ्लाइट से एक सोना तस्कर के आने की खुफिया खबर मिली। एजेंसी ने नागपुर विमानतल पर जाल बिछाया। यात्रियों के बाहर निकलने पर चेकिंग की गई जिसके दौरान एक यात्री की चलने के हाव-भाव पर एजेंसी को संदेह हुआ। डीआरआई ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और उसकी तलाशी ली. तलाशी में उसके पास प्राइवेट पार्ट में छिपाया हुआ 743.56 ग्राम सोन मिला। सोना पेस्ट फार्म में था। आरोपी की पहचान उल्लास नगर ठाणे निवासी सचिन चंडोसकर है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वह शारजाह से नागपुर आया था।

उसकी ट्रैवल हिस्ट्री खंगालने पर पता चला है कि वह दुबई से कई बार भारत आया है। हालांकि शारजाह से पहली बार नागपुर आने की जानकारी मिली है। नागपुर एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग की घटनाएं इन दिनों बढ़ गई हैं। कुछ दिन पहले ही कस्टम विभाग ने एक गोल्ड स्मगलर को सोने के साथ गिरफ्तार किया था। डीआरआई ने आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। आरोपी से पूछताछ जारी है.