logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: चाकू की नोक पर लुटने वाले 4 गिरफ्तार, स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई


गोंदिया: नागपुर-रायपूर हाईवे पर देवरी में रूके ट्रक चालक व उसके भाई को चाकू की नोक पर लुटने वाले 4 आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।  खोलापुर, अमरावती निवासी फिर्यादी फिरोजखां गुलाम हुसेनखां खान (38) ट्रक क्र। एमएच 26- डीई 7906 में खाद की बोरी लाद कर अमरावती से नागपुर-रायपुर हाईवे क्र।  6 पर स्थित देवरी में रूका व कैबिन में बैठकर खाना खा रहा था।  

इसी बीच 4 अज्ञात व्यक्ति कैबिन में चढ़े व उससे पैसों की मांग की।  फिर्यादी के पास से 2800 रु नगद व ट्रक की चाबी पकड़कर ट्रक चालू कर रायपुर की ओर ट्रक ले गए।  बाद में भर्रेगांव के पास ट्रक रोककर फिर्यादी से मारपीट की व चाकू निकाल कर फिर्यादी पर हमला कर घायल कर दिया।  वहीं और 4 अज्ञात व्यक्ति आएं व फिर्यादी के भाई के पास से 5 हजार 500 रु।  छिन लिए।  फिर्यादी की शिकायत पर देवरी पुलिस ने मामला दर्ज किया था।  

वरिष्ठों के निर्देशानुसार उपविभागीय पुलिस अधिकारी संकेत देवलेकर, पुलिस निरीक्षक दिनेश लबडे, पुलिस निरीक्षक प्रवीण डांगे के मार्गदर्शन में डकैती डालने वाले आरोपियों की तलाश में स्थानीय अपराध शाखा व देवरी थाने की अलग-अलग टीम रवाना की गई।  इसी बीच सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण व फिर्यादी की पूछताछ करने पर आशंका हुई कि फिर्यादी के स्थान पर कार्यरत व्यक्ति अमरावती निवासी यूसुफ खान ने इस डकैती को अंजाम दिया है।  

जिसके तहत आरोपी बिस्मिल्ला नगर अमरावती निवासी साहील खान उर्फ शेख तोसीफ शेख मुस्ताक (24), हनुमान नगर हैदरपुरा, अमरावती निवासी सलमान नियामत (20), लालखडी अमरावती निवासी मेहबुब खान (28), नालसाहेबपुरा अमरावती निवासी मोहम्मद शाहेब मोहम्मद शब (27) को  भंडारा जिले के तुमसर व अमरावती से गिरफ्तार किया गया।  जब उनसे गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने इस डकैती को अंजाम दिया करके कबुल किया।  उनके कब्जे से एक वाहन क्र। एमएच 27- एसी 6262 जब्त कर लिया गया।  चारों आरोपियों को देवरी पुलिस को सौंप दिया गया है।  आरोपी शेख नदीम शेख नबी व शेख शेख अनु की तलाश जारी है।