logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: बिल क्लियर करने मांगी 75 हजार की रिश्वत, एसीबी ने सरपंच, उपसरपंच सहित तीन को किया गिरफ्तार


गोंदिया: जिले के सड़क अर्जुनी तहसील में ग्राम पंचायत वडेगांव के सरपंच, उप-सरपंच और ग्राम पंचायत के दो सदस्यों को रिश्वत विरोधी विभाग की टीम ने 70,000 रुपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ डूगीपार थाने में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता निर्माण सामग्री आपूर्ति का धारक है। 2020-21 में ग्राम पंचायत वडेगांव ने राष्ट्रीय ग्रामीण योजना के तहत विभिन्न कार्यों के लिए निर्माण सामग्री की आपूर्ति की थी। जीका बिल ठेकेदार ने ग्राम पंचायत में जमा किया था। तीनों आरोपियों ने स्वीकृत बिल की जांच के लिए अनावेदक द्वारा कुल राशि का पांच प्रतिशत 75 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। 

इसको लेकर ठेकेदार ने एसीबी के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए एसीबी ने वडेगांव सरपंच रीना हेमंत तरोने, उपसरपंच दिनेश सुनील मुनीश्वर, ग्राम पंचायत सदस्य मार्तंड मंसाराम मेंढे, ग्राम पंचायत सदस्य  लोपा विजय गजभिये, सभी निवासी. ग्राम पंचायत वडेगांव को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ डुग्गीपार थाने में मामला दर्ज किया गया है।