logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: आमगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध उत्खनन पर छापा, 65 लाख रुपये का माल जब्त


गोंदिया: ज़िले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आमगांव पुलिस ने पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी समेत करीब 65 लाख रुपये का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई आमगांव पुलिस थाना क्षेत्र के सितेपार गांव की सीमा में की गई।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से रेत के उत्खनन और परिवहन में लगे वाहनों पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन पाई गई। संबंधित चालकों और मालिकों के पास कोई वैध अनुमति या लाइसेंस नहीं होने के कारण पुलिस ने सभी वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। 

पुलिस के अनुसार जब्त किए गए वाहनों की कुल कीमत लगभग 65 लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में संबंधित वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है तथा आगे की जांच आमगांव पुलिस द्वारा की जा रही है। 

आमगांव के पुलिस निरीक्षक तिरुपती राणे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध उत्खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।