logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: प्रेम संबंध में को लेकर युवक की हत्या, प्रेमिका के भाई ने उतारा मौत के घाट


गोंदिया: प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या करने की सनसनी खेज मामला सामने आया है। यह वारदात शहर से से सटे कुड़वा के गोंदीटोला रोड चौक पर हुई। मृतक युवक की पहचान प्रज्वल मेश्राम (20) के रूप में हुई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी संकेत बोरकर (20) को गिरफ्तार कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का आरोपी की बहन के साथ प्रेम संबंध थे। आरोपी ने मृतक प्रज्ज्वल को कई बार अपनी बहन से दूर रहने की चेतवानी दी थी। लेकिन इसके बावजूद मृतक आरोपी की बहन से मिलता रहा। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी जब प्रज्ज्वल नहीं माना तो संकेत ने प्रज्वल की हत्या करने की साजिश रची। 

रविवार को आरोपी अपने एक दोस्त के साथ गोंदीटोला रोड चौक पर पंहुचा और प्रज्ज्वल को मुलाकात के लिए बुलाया।  जैसे ही वह वहां पहुँचा आरोपी ने चाकू से प्रज्वल पर हमला कर दिया। जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही रामनगर पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस मामले में संकेत बोरकर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। संकेत बोरकर का एक साथी घायल हो गया और उसे इलाज के लिए नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की आगे की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।