logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: शेअर मार्केट में निवेश के नाम पर तीन करोड़ रुपए की धोखधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार


गोंदिया: शेअर मार्केट में निवेश के नाम पर तीन करोड़ रुपए की धोखधड़ी का मामला सामने आया है।  इस मामले में गोंदिया जिले की आमगांव पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास मिले लॅपटॉप और दस्तावेज से पुलिस को संदेह है कि आरोपियों ने कई और लोगों को भी इसी तरह से अपना शिकार बनाया है।  

ऑनलाइन धोखाधड़ी के साथ ही  शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा देकर ठगी का सिलसिला भी अब  शुरू हो गया है।  कई लोग इस चक्कर में पड़ कर अपनी म्हणत की कमाई गवां रहे है।  ऐसा ही एक मामला गोंदिया जिले के आमगांव में सामने आया है। इस मामले में शिकायतकर्ता चालुराज  कामैया से आरोपियों किसन पांडे और कन्हैया पांडे ने शेयर बाजार में निवेश करने और अतिरिक्त दर पर वापस करने का लालच देकर पैसे ऐंठे थे।  आरोपियों ने इस तरह से  3 करोड़ 19 लाख 75 हजार रुपये निवेश के नाम पर लिया था और बाद में पैसे लौटा भी नहीं रहे थे।   

इस मामले में शिकायत के आधार पर आमगांव पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अन्य व्यक्तियों और अलग-अलग व्यवसायों के नाम पर कई  बैंकों में 38 अकाउंट खोले हैं। इनके पास से  एक लैपटॉप, 65 हजार रुपये नकद और नोट गिनने की मशीन आदि जब्त की गई।  आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए बैंक अकाउंट के स्टेटमेंट की जांच की गई तो 45 करोड़ रुपये का वित्तीय लेनदेन का खुलासा हुआ है। इस मामले में  पुलिस आगे की जांच कर रही है।