logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: पैसों के लालच में माँ की हत्या कर 7 महीने के बच्चे की बिक्री, गोंदिया पुलिस ने किया पर्दाफाश


गोंदिया: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पैसों के लालच में एक महिला की हत्या कर उसके 7 महीने के बच्चे को बेचने वाली गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में 5 महिलाओं और 2 पुरुषों सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है मामला?

3 अगस्त को गोंदिया के डूग्गीपार थाना क्षेत्र के खजरी गांव में एक अज्ञात महिला की धारदार हथियार से हत्या हुई थी। जांच में पता चला कि मृतका अन्नू ठाकुर (21), निवासी भिलाई थी और उसका आरोपी अभिषेक तुरकर से अवैध संबंध था।

कर्ज से डूबे अभिषेक ने पैसों के लिए हैवानियत की हद पार कर दी। उसने अपनी पत्नी, बहन और अन्य साथियों के साथ मिलकर अन्नू ठाकुर की हत्या कर उसके 7 महीने के बेटे धनराज को बेचने की साजिश रची।

हत्या और बच्चा बेचने की साजिश

अभिषेक और उसके साथियों ने अन्नू को भिलाई से बहला-फुसलाकर गोंदिया लाया और खजरी गांव में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके मासूम बेटे को गोंदिया में बेच दिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस घिनौनी वारदात में अभिषेक के साथ उसकी पत्नी, बहन, दो अन्य महिलाएँ और दो पुरुष शामिल थे।

पुलिस की कार्रवाई

गोंदिया पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डूग्गीपार थाना आगे की जांच में जुटा है। पैसों की हवस में माँ की हत्या और मासूम की बिक्री का मामला सामने आने से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया है।