logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: चुनावी समर में नक्सली गतिविधियां बढ़ी, बालाघाट में पुलिस मुखबिर बता पूर्व सरपंच की हत्या


गोंदिया: मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मियों बढ़ चुकी हैं। चुनाव ठीक से हो इसको लेकर प्रशासन और पुलिस मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान प्रदेश में नक्सली गतिविधियां बढ़ गई हैं। बालाघाट जिले के लांजी थाना अंतर्गत एक पूर्व सरपंच को पुलिस मुखबिर हत्या करने का मामला सामने आया है। आधी रात में हुई हत्या शुक्रवार सुबह सामने आई। 

मिली जानकारी के अनुसार, लांजी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमरा के भक्कुटोला गांव में पूर्व सरपंच शंकर लाल पंधारे की चार हथियारबंद नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. रात करीब 10 बजे 4 लोगों ने मृतक के घर का दरवाजा खटखटाया और पूछा. 4 लोगों में एक महिला और तीन पुरुष थे, उनमें से चार के पास बंदूकें थीं, उन्होंने मृतक का मोबाइल फोन मांगा, लेकिन नहीं मिला, उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली और फिर एक घंटे के बाद घर से बाहर आए।

घर से कुछ ही दूरी पर शंकरलाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गांव के सरपंच दिलीप धनोले ने बताया कि उन्हें आज सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि नक्सलियों ने पूर्व सरपंच को गोली मार दी है. उन्होंने लांजी थाना प्रभारी को सूचना दी. हालांकि घटना के 9 घंटे बाद भी पुलिस टीम नहीं पहुंची है।