logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia paddy Scam: शुरू हुई जांच, मुंबई-पुणे से पहुंची अधिकारियों की टीम


गोंदिया: सरकारी गारंटी योजना के तहत धान खरीदी में हुए घोटाले की जांच के लिए महाराष्ट्र राज्य सहकारी संघ के मुंबई और पुणे के अधिकारियों की एक टीम जिले में पहुंच गए है। पहुह्ते ही टीम ने खरीदी में गड़बड़ी करने वाले एजेंटों की जांच शुरू कर दी है। खरीफ और रबी मौसम में धान की खरीदारी केंद्र सरकार की गारंटी योजना के तहत जिला विपणन कार्यालय और आदिवासी विकास निगम के एजेंटों के तहत की जाती है। पहले भी इन संस्थाओं ने धान खरीद में गड़बड़ी की है।

यह संज्ञान में आने के बाद कि खरीदा गया धान कुछ संस्थाओं के गोदाम में उपलब्ध नहीं है, संस्थाओं की जांच की मांग की गयी। इस गड़बड़ी की जांच के लिए मार्केटिंग फेडरेशन के मुंबई और पुणे कार्यालय से क्लास वन और टू के छह अधिकारी मंगलवार को गोंदिया पहुंचे। टीम धान खरीदी केंद्रों पर जाकर पूछताछ कर रही है।

इस बीच इस केंद्र पर धान बेचने वाले किसानों के धान की राशि रोके जाने से किसान आर्थिक संकट में आ गये हैं। लदान के लिए धान उठाने गये मिल मालिकों को गोदाम में धान नहीं मिला। इन संस्थाओं को धान एकत्रित करने के लिए कहा गया था। लेकिन, उन्होंने समय पर धान का उठाव नहीं किया। इन संस्थानों की जांच मुंबई और पुणे की टीमों द्वारा जारी है। जिला अधिकारी विवेक इंगले ने बताया कि इन संस्थाओं ने करीब 30 हजार क्विंटल सरकारी धान का संग्रहण नहीं किया है।