logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: मामूली बात पर युवक ने की दोस्त की हत्या, पुलिस अपराधी को कर रही तलाश


गोंदिया: मामूली विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की ही हत्या कर दी। यह वारदात शहर के पास स्थित छोटे गोंदिया परिसर में हुई। मृतक की पहचान राहुल बिसेन के रूप में हुई ह। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सोनू भोयर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतक दोनों मित्र हैं। पिछले दिनों किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई थी। जिसको लेकर आरोपी सोनू राहुल से चिड़ा हुआ था। वारदात के दिन दोनों साथ में बैठे हुए थे, इसी दौरान पुरानी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद हो गया। 

इसी दौरान आरोपी ने चाकू से राहुल पर हमला कर दिया। इस हमले में मौके पर ही राहुल की मौत हो है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी  मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जाँच कर रही है।