logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ Amravati: बावनकुले की चेतावनी: शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Bhandara

तामसवाड़ी रेत घाट पर करीब साढ़े तीन करोड़ का माल जब्त; चालक-मालक फरार, 11 टिप्पर, एक ट्रैक्टर और ट्रॉली शामिल


भंडारा: तुमसर तहसील में वैनगंगा नदी के तामसवाडी घाट पर अवैध रेत तस्करी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीन करोड़ 44 लाख 55 हजार रुपए का माल जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त जानकारी के आधार पर की।

पुलिस ने इस कार्रवाई में 11 टिप्पर, एक ट्रैक्टर और एक ट्रॉली भी जब्त की है। इस कार्रवाई से रेत माफिया में काफी खलबली मची हुई है। लेकिन सवाल ये है कि जब तहसील मुख्यालय से महज 6 किमी दूर अवैध रेत खनन चल रहा है, तो राजस्व और पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी क्यों नहीं है? वहीं, अगर पुलिस की टीम भंडारा से जाकर कार्रवाई कर रही है तो सवाल उठ रहा है कि तहसील प्रशासन क्या कर रहा था?