logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दो अलग-अलग कार्रवाई में रेत तस्करों से एक करोड़ 13 लाख का माल जब्त, 8 लोगों पर मामला दर्ज


नागपुर: नागपुर जिले के अंतर्गत आने वाले रामटेक थाना एवं कन्हान थाना अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नागपुर ग्रामीण के विशेष दस्ते के द्वारा रेती तस्करों पर की गई दो अलग-अलग कार्यवाही में पुलिस के द्वारा 1 करोड़ 13 लाख 45 हजार रुपए का माल जप्त कर 8 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

रामटेक थाना अंतर्गत चारगांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो टिप्पर रोककर ली गई तलाशी में 20 ब्रास रेती एवं टिप्पर सहित कुल 71 लाख रुपए का माल जप्त किया गया, जिसमें टिप्पर मालाक जितेन्द्र लांजेवार, खुशाल थोटे चालक देवराज निषाद,राजेश बघेल एवं किलनर सावंत कौशिक सहित 5 लोगों पर रामटेक थाने में मामला दर्ज किया गया है। रामटेक पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कन्हान थाना अंतर्गत राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 पर स्थित टोल प्लाजा के पास एक टिप्पर रोककर की गई कार्रवाई में कुल 10 ब्रास रेती सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज कर 42 लाख 45 हजार रुपए का माल जप्त किया गया है। प्रकरण में टिप्पर चालक मरोती मरस्कोल्हे एवं मालक मुरलीधर कडु सहित टिप्पर किलनर मयूर पुराम पर मामला दर्ज किया गया है। कन्हान पुलिस मामले की जांच कर रही है।