logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: महिलाओं को तंग करता था दबंग, गांव के युवकों ने उतारा मौत के घाट


नागपुर: उमरेड के बेला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत चिखलापार में शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे तीन युवकों ने एक दबंग की हत्या कर दी. मृतक प्रतिदिन गांव की महिलाओं से छेड़खानी करता और उन्हें परेशान करता था. इसी के चलते गांव के कुछ युवकों से उसका झगड़ा हुआ जिसमें लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई और मृतक घायल हो गया. इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई. इस घटना में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक नाबालिक को हिरासत में लिया गया है.

गांव की महिलाओं को परेशान करने वाले मृत दबंग का नाम सुनील घनश्याम सुंदरकर (35) था. पुलिस ने उसकी हत्या के मामले में आनंद नामदेव पाटिल (20) और प्रज्वल नरेश मोरे (25) को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इन दोनों के एक 17 साल के युवक को भी हिरासत में लिया है. मृतक सहित तीनों आरोपी  भिवापुर निवासी हैं.

चूँकि सुनील शराब का आदी था, इसलिए वह हमेशा शराब के नशे में झगड़ा करता था, महिलाओं को परेशान करता था, युवाओं के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था, जिससे नागरिक परेशान थे. आए दिन सुनील किसी के भी घर में घुसकर तोड़फोड़ कर देता था. शुक्रवार सुबह सुनील नशे की हालत में शोभा नामदेव पाटिल के घर में घुसा और सामान फेंकने लगा. महिला के शोर मचाते ही वह भाग गया और नरेश मोरे के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगा. इसके बाद आनंद, प्रज्वल और उनके दोस्त ने सुनील को रोकने का प्रयास किया. ऐसा करने पर सुनील ने तीनों लड़कों पर हमला कर दिया. जिसके बाद तीनों युवकों ने उसे लकड़ी डंडों से पीटा. पुलिस के आने पर घायल दबंग सुनील को इलाज के लिए नागपुर लेकर निकली जहां रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई.

पुलिस ने तीनों के आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया और एक को हिरासत में ले लिया. बेला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और कुछ सामग्री जब्त की. पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. 

सुनील शंभरकर यह एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति था. साल 2014 में उसने तत्कालीन सरपंच सविता नाथू मून पर बिना वजह कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था. इसमें सविता गंभीर रूप से घायल हो गई. इस मामले में बेला पुलिस ने सुनील के खिलाफ आईपीसी 307 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था.